फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar will remain clean, selfie points will be built where there were heaps of garbage.

Haridwar News: स्वच्छ रहेगा हरिद्वार, जहां थे कूड़े के ढेर वहां बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

Sun, 16 Nov 2025 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Haridwar will remain clean, selfie points will be built where there were heaps of garbage.
कुछ इस तरह से निगम करेगा सेल्फी प्वाइंट विकसित । - फोटो : सांकेतिक
शिवा अग्रवाल
विज्ञापन

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार ने शहर को साफ और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नई पहल की शुरुआत की है। इस प्रयास के तहत शहर के 70 चिह्नित स्थानों पर निगम ने कूड़ेदान लगाए हैं।
सबसे खास बात यह है कि जिन जगहों पर वर्षों से कूड़े के ढेर लगे रहते थे और गंदगी का अंबार रहता था उन स्थानों को अब सेल्फी प्वाइंट के तौर पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले शहर के नागरिक जहां-तहां कूड़ा डालते थे जिससे गंदगी फैलती थी। लेकिन अब निगम ने व्यवस्थित तरीके से कूड़ा डालने की सुविधा प्रदान कर दी है। ऋषिकुल से लेकर ज्वालापुर ऊंचे पुल तक नगर निगम ने हर 100 मीटर की दूरी पर दुकानों और कॉलोनियों के बाहर सूखे और गीले कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबिन स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की इस पहल का सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है। अब सड़क पर रोजाना कूड़ा डालने वाले लोग कूड़े को कूड़ेदान में डालना शुरू कर चुके हैं। जिन स्थानों पर पहले लोग कूड़ा डालते थे उन्हें अब साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा रहा है और उन्हें सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है।

निगम ने शहर में ऐसे चार नए स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाने की योजना बनाई है। इन वर्षों पुराने कूड़ा स्थलों से गंदगी को पूरी तरह साफ कर दिया गया है और लोगों को वहां कूड़ा डालने से भी सख्ती से रोका जा रहा है ताकि शहर की सुंदरता और स्वच्छता बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed