{"_id":"627ed216e815fa7c9d15b5fe","slug":"haridwar-the-ashes-of-famous-santoor-player-pandit-shiv-kumar-sharma-immersed-in-the-ganges-along-with-the-rituals","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : विख्यात संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा की अस्थियां विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : विख्यात संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा की अस्थियां विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित
Sat, 14 May 2022 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 May 2022 03:18 AM IST
सार
भाजपा नेता आशुतोष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को उनके बड़े बेटे रोहित व उनके छोटे बेटे और शिष्य राहुल मुंबई से हवाई मार्ग से उनकी अस्थियां लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। जौलीग्रांट से हरिद्वार पहुंचे। इसके बाद उनके तीर्थ पुरोहित पंडित शांतनु ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चना कराकर अस्थियाें को गंगा में बेटों से विसर्जित कराया।
विज्ञापन
अस्थि विसर्जन...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध संतूर वादक एवं संगीतकार पद्मविभूषण एवं पद्मश्री पंडित शिव कुमार शर्मा की अस्थियां शुक्रवार को हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर पूरे विधि विधान से गंगा में विसर्जित की गईं।
विज्ञापन
संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट से 10 मई को निधन हो गया। वह पिछले छह महीने से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।