फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News

Haridwar News: हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे का निर्माण पूरा करने में बरती जा रही है लापरवाही

Tue, 07 Oct 2025 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Haridwar News
हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे के चौड़ीकरण और फोरलेन बनाने की राह आठ साल में भी आसान नहीं दिख रही है। हालत यह है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में आठ साल से अधिक समय बीत गया। निर्माण शुरू होने के बाद से ही जगह-जगह बदहाली का दृश्य दिखने लगा है। पुराने मार्ग से होकर गुजर रहे वाहनों को न तो सुविधा दी जा रही है और हादसों को लेकर भी कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन


बीते सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर चलना आसान नहीं रह गया। वर्तमान स्थिति यह है कि चंडी देवी पुल पार करने के बाद से ही मार्ग वन-वे हो चुका है। इसमें कई जगह श्यामपुर कांगड़ी और लालढांग मोड़ तक डायवर्जन किए जा चुके हैं। इसका परिणाम यह है कि चार पहिया वाहन बड़े वाहनों के पीछे हादसे का शिकार हो रहे हैं। श्यामपुर पुलिस के दुर्घटना रिकॉर्ड को देखें तो प्रत्येक सप्ताह दो से अधिक छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके कि निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा किया जाए, एनएचएआई पुराने वैकल्पिक मार्ग के सुधारीकरण को भी भूल गया है। सड़क मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन चुके हैं। वहीं कई जगह डायवर्जन पर ही रेत और बजरी उखड़ी पड़ी है। मार्ग का सुधारी करण करने की आवश्यकता भी एनएचएआई नहीं समझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दावा 90 प्रतिशत काम पूरा होने का बावजूद इसके 2026 तक का लक्ष्य



एनएचएआई का दावा है कि करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। काम अंतिम चरण में है। बावजूद इसके एनएचएआई का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक का है। इस निर्णय से अहम सवाल उठ रहा है कि इतने दिनों तक राहगीर दुश्वारियों को कैसे झेलेंगे। एनएचएआई ने जो वैकल्पिक मार्ग आवागमन के लिए दिया है उसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संकेश शर्मा का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण का कार्य दिसंबर 2026 तक चंडी चौक से लेकर नगीना तक पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि इस मार्ग में जंगल के क्षेत्र लालढांग, रसियाबड़, चिड़ियापुर समेत कुछ स्थानों पर एलिफेंट कॉरिडोर बनाए जाने हैं, जिसकों लेकर समय लगेगा। यह निर्माण कार्य कुंभ से पहले अप्रैल 2027 तक पूरा होगा। सवाल यह है कि इन दो वर्षों के बीच एनएचएआई के पास वैकल्पिक मार्ग के सुधारीकरण को लेकर अभी तक कोई योजना नहीं है।


तेज बारिश से बहकर हाईवे पर आया मलबा फिसलन से बढ़ी समस्या

सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार को सुबह भी बारिश हुई। इसका हाल यह रहा कि दिन में तमाम जगह जहां पर एप्रोच बनाने के लिए मिट्टी रखी गई है वह बहकर वैकल्पिक मार्ग पर आ गई। इससे फिसलन बढ़ गई। कई छोटे वाहन जो तेज गति से मार्ग पर पहुंचे वह मिट्टी और फिसलन वाली जगहों जैसे श्यामपुर कांगड़ी रसियाबड़ व चंडी चौकी के पास अनियंत्रित होते रहे। पूरे दिन दुर्घटनाएं टलती रहीं, बावजूद इसके एनएचएआई का कोई जिम्मेदार इसकी सुध नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed