{"_id":"6aef022326e5b8ad27058235","slug":"haridwar-gurukul-kangri-university-suspends-six-employees-for-attack-on-registrar-satyadev-nigam-alankar-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: गुरुकुल विवि के कुलसचिव पर जानलेवा हमला करने वाले छह कर्मचारी सस्पेंड, देहरादून परिसर किए गए अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: गुरुकुल विवि के कुलसचिव पर जानलेवा हमला करने वाले छह कर्मचारी सस्पेंड, देहरादून परिसर किए गए अटैच
Sat, 07 Nov 2026 04:22 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 07 Nov 2026 04:22 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विवाद ने अब कार्रवाई का रूप ले लिया है। कुलसचिव पर हुए हमले के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने छह कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाया है। निलंबन के साथ ही सभी को देहरादून परिसर में अटैच किया गया है।
विज्ञापन
हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार पर जानलेवा हमला करने वाले छह कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। कुलपति प्रतिभा मेहता लूथरा की ओर से यह कार्रवाई की गई है। सस्पेंड कर्मचारियों को कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून में अटैच किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, 31 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार को सूचना मिली थी कि कुछ कर्मचारी जबरन कुलपति कार्यालय में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर वह स्वयं कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल पर जाने और अराजक माहौल पैदा नहीं करने का अनुरोध किया। इससे नाराज कर्मचारी रजनीश भारद्वाज, नरेंद्र मलिक, अरुण, ओमवीर सिंह, उमाशंकर और सत्यदेव ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने थप्पड़, मुक्कों, लात-घूंसों और हाथ में पहने कड़े से मारपीट की।
विज्ञापन
कुलसचिव लगभग एक सप्ताह से जौलीग्रांट हॉस्पिटल में उपचार करा रहे
आरोपियों की ओर से कुलसचिव पर योजना बनाकर हमला किया गया है। इसमें पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए, ताकि, कोई मारपीट की घटना रिकॉर्ड नहीं हो सके लेकिन, कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे जानलेवा हमले की किसी ने वीडियो बना ली। जिसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। इसके बाद आरोपी कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। कुछ गोपनीय फाइल भी ले गए। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को जबरन बाहर निकाल दिया। हमले गंभीर रूप से घायल कुलसचिव लगभग एक सप्ताह से जौलीग्रांट हॉस्पिटल में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून: जेनी के आरोपों पर हरक सिंह का पलटवार, बोले-अंकिता प्रकरण से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा की साजिश
मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रोफेसर प्रतिभा मेहता लूथरा ने आरोपित कर्मचारी रजनीश भारद्वाज, नरेंद्र मलिक, सत्यदेव, अरुण कुमार, उमाशंकर, ओमवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कुलपति का कहना है कि विश्वविद्यालय में अक्रांत गतिविधि किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। विश्वविद्यालय में शिक्षा का मंदिर है, उसमें शैक्षिक माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा।