फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar ganga water supply har ki pauri affected UP Delhi NCR Upper ganga canal closed 18 days for repairs

हरिद्वार: 18 दिन गंगा स्नान पर ब्रेक, हरकी पैड़ी पर नहीं आएगा पानी, दिल्ली-एनसीआर तक दिखेगा असर, जानें वजह

Wed, 21 Oct 2026 02:07 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Wed, 21 Oct 2026 02:07 PM IST
सार

ऊपरी गंगनहर की सालाना मरम्मत के चलते हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। मंगलवार मध्य रात्रि से नहर बंद होने के कारण सात नवंबर की मध्य रात्रि तक यहां गंगा जल नहीं पहुंचेगा। 

विज्ञापन
Haridwar ganga water supply har ki pauri affected UP Delhi NCR Upper ganga canal closed 18 days for repairs
हरिद्वार गंगा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

मरम्मतीकरण के कार्याें के लिए मंगलवार की मध्य रात्रि से ऊपरी गंगनहर बंद हो गई। इससे हरकी पैड़ी पर गंगा जल का संकट खड़ा हो गया। अब 18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर मां गंगा आएंगी।  मां गंगा में स्नान करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। 

विज्ञापन


इससे व्यापारियों का कारोबार भी अच्छा चलता है, लेकिन, सालाना मरम्मतीकरण के लिए ऊपरी गंगनहर को बंद कर दिया गया। अब सात नवंबर की मध्य रात्रि ऊपरी गंगनहर को चालू किया जाएगा, पर, तब तक हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन


किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा
इस कारण हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घट जाएगी। इसका असर व्यापारियों पर पड़ेगा। उनका कारोबार कम हो जाएगा। हालांकि, व्यापारी त्योहरी सीजन में गंगनहर को बंद करने का विरोध करते आ रहे हैं, मगर, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की घोषणाएं, 1600 पदों पर भर्ती जल्द, थानों का बजट होगा आठ करोड़

गंगनहर बंद होने से किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा। उत्तराखंड से होते हुए उत्तर प्रदेश जा रही गंगनहर से किसानों के सामने भी सिंचाई के लिए पानी का संकट खड़ा हो जाता है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि गंगनहर बंदी में हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए जल पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा, ताकि, श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने के लिए पानी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed