{"_id":"6aec7a8ac6eb7c1e220606fb","slug":"haridwar-district-panchayat-board-meeting-ambulances-to-be-deployed-in-every-block-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार जिला पंचायत की बोर्ड बैठक: हर ब्लॉक क्षेत्र चलाई जाएगी एंबुलेंस, कुंभ मेले को लेकर भी प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार जिला पंचायत की बोर्ड बैठक: हर ब्लॉक क्षेत्र चलाई जाएगी एंबुलेंस, कुंभ मेले को लेकर भी प्रस्ताव पारित
Thu, 05 Nov 2026 06:19 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:19 PM IST
सार
जिला पंचायत की ओर से कुंभ मेले से पहले ग्राम क्षेत्र के चौक- चौराहे का सौंदर्यीकरण कार्य करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
हरिद्वार जिला पंचायत की बोर्ड बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में तय हुआ कि हर ब्लॉक क्षेत्र में एंबुलेंस चलाई जाएगी। सदस्यों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में हैंड लगाने का मुद्दा भी उठाया गया। बोर्ड बैठक की ओर से कुंभ मेला प्रशासन से चौक-चाैराहे का सौंदर्यीकरण आदि के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को देवपुरा स्थित जिला पंचायत सभागार में हुई बोर्ड बैठक में सदस्यों ने कहा कि हैंडपंप नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए, सदस्यों की ओर से हैंडपंप लगाने की मांग उठाई गई। साथ ही बोर्ड बैठक में हर ब्लॉक में एक-एक एंबुलेंस चलाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत की ओर से कुंभ मेले से पहले ग्राम क्षेत्र के चौक- चौराहे का सौंदर्यीकरण कार्य करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। बोर्ड बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं, इसलिए, पूरे जिला पंचायत क्षेत्र के चौक- चौराहा का सौंदर्यीकरण करने किया जाए, ताकि, लोगों को मेल में आने पर अच्छा महसूस हो सके।
विज्ञापन
कहा कि गर्मी से पहले आवश्यकता वाले क्षेत्रों में हैंडपंप लगाए जाएंगे, इससे, गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। हर ब्लॉक में एंबुलेंस चलाई जाने के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि एंबुलेंस चलने से ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज को अस्पताल तक लाने वाले जाने की सुविधा मिल सकेगी। दुर्घटना होने पर भी घायलों को एंबुलेंस से राहत मिलेगी।
बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने किया। इस मौके पर जिला पंंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, राजेंद्र चौधरी, अरविंद राठी, दर्शना सिंह, अंशुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
बैठक में नहीं पहुंचा एक भी विधायक
जिला पंचायत की ओर से आयोजित बोर्ड बैठक में ऐसा पहली बार देखने को मिला जब कोई भी विधायक शामिल नहीं हुआ। जबकि हरिद्वार जनपद के 11 विधायकों में से नौ विधायक ऐसे हैं जिनका अधिकतर क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ता है, लेकिन, विकास का दंभ भरने वाले विधायक जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे।