{"_id":"695e68a62f2ad95273083a9d","slug":"haridwar-distributors-association-celebrated-lohri-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-143353-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने मनाई लोहड़ी-मकर संक्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने मनाई लोहड़ी-मकर संक्रांति
Wed, 07 Jan 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
- परिवारों के आपसी मेलजोल से ही समाज को गति मिलती है: सुरेंद्र भटेजा
हरिद्वार। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की ओर से नववर्ष, लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे कलाकारों ने देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भेल सेक्टर-1 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा, महामंत्री संदीप वैष्णव, कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा व अतिथि राज्यकर के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव सोलंकी, नितिन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कोहली, भाजपा नेत्री अंजना चढ्ढ़ा, नूतन मक्कड़ आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजू जादूगर ने अपनी जादू कला से लोगों का मनोरंजन किया। बंटी डांस ग्रुप ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। महिलाओं एवं बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी समन्वय स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।इस दौरान राजकुमार अरोड़ा, मनोज अग्रवाल, सुरेश साहनी, बंसल अरोड़ा, शलभ गोयल, शशिमन चंदा, रुपेश गोयल, दीपक कंसल, तरुण भाटिया, निखिल गोयल आदि मौजूद रहे।