{"_id":"6ad8b7190055f68ee3015464","slug":"haridwar-congress-parshad-surround-assistant-municipal-commissioner-oppose-giving-free-land-for-e-cart-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: कांग्रेस पार्षदों ने किया सहायक नगर आयुक्त का घेराव, ई-कार्ट के लिए निगम की भूमि फ्री देने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: कांग्रेस पार्षदों ने किया सहायक नगर आयुक्त का घेराव, ई-कार्ट के लिए निगम की भूमि फ्री देने का विरोध
Wed, 21 Oct 2026 06:34 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:34 PM IST
सार
पार्षद विवेक भूषण विक्की, अरशद ख्वाजा ने कहा कि बिना बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाए कोई भूमि कैसे किसी को दी जा सकती है।
विज्ञापन
नगर निगम में पार्षद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांग्रेस पार्षदों ने आज सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ई-कार्ट के लिए नगर निगम की भूमि को निशुल्क देने का विरोध जताया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा, पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी बिना किसी सूचना और बिना पार्षदों को विश्वास में लिए निजी कंपनियों को लाभ पहुंचा रहे हैं। करोड़ों रुपए की भूमि को निशुल्क एक निजी कंपनी को दे दिया जाता है। अधिकारी अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
पार्षद विवेक भूषण विक्की, अरशद ख्वाजा ने कहा कि बिना बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाए कोई भूमि कैसे किसी को दी जा सकती है। जो व्यक्ति पैसा देकर किराए के लिए मांगेगा उसे नहीं दी जाएगी और मुफ्त में किसी को भी दी जा रही है। नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
हरिद्वार: 18 दिन गंगा स्नान पर ब्रेक, हरकी पैड़ी पर नहीं आएगा पानी, दिल्ली-एनसीआर तक दिखेगा असर, जानें वजह
विज्ञापन
पार्षद सुमित त्यागी पुनीत कुमार ने कहा कि किस नियम के तहत भूमि को निशुल्क दिया गया है। जो भी अधिकारी इसमें लिप्त हैं उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। भूमि मुफ्त में देनी ही है तो किसी स्थानीय विधवा, दिव्यांग या बहुत ही जरूरतमंद को दी जा सकती थी। अपने निजी स्वार्थ के लिए अधिकारी निगम संपत्ति को खुर्दबुर्द कर रहे हैं जिसका विरोध किया जाएगा।