फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar Bhimrao Ambedkar statue destroyed in Bhagwanpur tension prevails in the area

हरिद्वार: भगवानपुर में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित की, क्षेत्र में तनाव व्याप्त

Wed, 13 Apr 2022 11:45 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 13 Apr 2022 11:45 PM IST
सार

भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। बुधवार की देर रात किसी शरारती तत्व ने प्रतिमा खंडित कर दी। सूचना फैलते ही विभिन्न वर्गों के लोगों में आक्रोश हो गया। देर रात तक उन्हें समझाने की कोशिश जारी थी।

विज्ञापन
Haridwar Bhimrao Ambedkar statue destroyed in Bhagwanpur tension prevails in the area
मौके पर आक्रोशित भीड़ व अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव में अराजक तत्वों ने भीमराव आंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले बुधवार को उनकी प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। मौके पर भारी संख्या में आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक हंगामा जारी था।

विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर  गांव में आंबेडकर पार्क है, जिसमे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। बुधवार की देर रात किसी शरारती तत्व ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। इसकी जानकारी जैसे ही अनुसूचित जाति के ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश हो गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन

हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ पंकज गैरोला, थाना प्रभारी पीडी भट्ट मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर विधायक ममता राकेश, बसपा नेता सुबोध राकेश भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग करते रहे।

ग्रामीणों को देर रात समझाने का प्रयास जारी

पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया कि नई प्रतिमा रखी जाएगी। साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ग्रामीण आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। ऐसे में इस मामले को लेकर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगी है। देर रात तक हंगामा जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed