हरिद्वार: भगवानपुर में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित की, क्षेत्र में तनाव व्याप्त
भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। बुधवार की देर रात किसी शरारती तत्व ने प्रतिमा खंडित कर दी। सूचना फैलते ही विभिन्न वर्गों के लोगों में आक्रोश हो गया। देर रात तक उन्हें समझाने की कोशिश जारी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव में अराजक तत्वों ने भीमराव आंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले बुधवार को उनकी प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। मौके पर भारी संख्या में आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक हंगामा जारी था।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव में आंबेडकर पार्क है, जिसमे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। बुधवार की देर रात किसी शरारती तत्व ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। इसकी जानकारी जैसे ही अनुसूचित जाति के ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश हो गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे।
हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ पंकज गैरोला, थाना प्रभारी पीडी भट्ट मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर विधायक ममता राकेश, बसपा नेता सुबोध राकेश भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई की मांग करते रहे।
ग्रामीणों को देर रात समझाने का प्रयास जारी
पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया कि नई प्रतिमा रखी जाएगी। साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ग्रामीण आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। ऐसे में इस मामले को लेकर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगी है। देर रात तक हंगामा जारी है।