{"_id":"6ac795072fd0ea9adf098fd2","slug":"haridwar-accused-wanted-in-vehicle-robbery-case-carrying-a-reward-of-5000-arrested-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: वाहन लूट के मामले में फरार पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तमंचे के बल पर लूटी थी बाइक और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: वाहन लूट के मामले में फरार पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तमंचे के बल पर लूटी थी बाइक और मोबाइल
Thu, 08 Oct 2026 06:38 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:38 PM IST
सार
पीड़ित ने तहरीर में बताया था कि चार अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
वाहन चोर गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिडकुल क्षेत्र में तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूटने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को आनेकी हेतमपुर निवासी पंकज कुमार ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया था कि रानीपुर में नदी के पास चार अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
UK Big News: कुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक, युवक की गोली मारकर हत्या, इंडस्ट्रियल समिट का शुभारंभ
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों दीपक, आकाश उर्फ पहाड़ी और सुशांत झड़ियाल उर्फ लक्की को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, चौथा आरोपी आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित (21) निवासी औरंगाबाद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। सिडकुल पुलिस और सीआईयू की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर औरंगाबाद से डालूवाला मजबता की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल के पास से आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।