फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Harassment of married woman for dowry, given triple talaq

Haridwar News: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, तीन तलाक दिया

Sun, 20 Aug 2023 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Harassment of married woman for dowry, given triple talaq

विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। मायके में रह रही महिला को पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक दे दिया। हत्या करने की धमकी दी। उसके साथी ने मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी पति और ससुरालियों के साथ उसके साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, नरगिस निवासी सलेमपुर महदूद रानीपुर ने बताया कि उसकी शादी रिजवान पुत्र नईम निवासी मदीना कॉलोनी हाजीपुर जिला मुजफ्फरनगर से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले कम दहेज लाने पर प्रताड़ित करने लगे थे। लगातार उस पर दबाव बनाया जा रहा था। जिससे मजबूर होकर वह अपने मायके में आ गई। आरोप है कि बीती 15 जुलाई को पति रिजवान घर पर आया और उससे मारपीट कर दी। मारपीट और गाली-गलौज करते हुए उसे तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी पति, ससुराल वाले और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed