फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Hands raised for the liberation of Corona on Bakrid

घरों में अता की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

Wed, 21 Jul 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hands raised for the liberation of Corona on Bakrid
कोरोनाकाल में लगातार दूसरे वर्ष भी ईद-उल-अजहा की नमाज घरों में ही अदा की गई। नमाज के बाद एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। मस्जिदों समेत ईदगाह में केवल पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा कर देश की खुशहाली और कोरोना से मुक्ति के लिए दुआएं मांगी। त्योहार को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक की व्यवस्थाएं चौकस रही।
विज्ञापन

बुधवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) सादगी से मनाया गया। प्रशासन के निर्देशों के तहत ईदगाह और मस्जिदों में मात्र पांच-पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। अन्य लोगों ने घरों में नमाज अदा की। नमाज के बाद कुर्बानी कर पैगंबर हजरत इब्राहिम की सुन्नत अदाकी गई। ईद-उल-अजहा के पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। ईदगाह में सुबह नौ बजे ईदगाह कमेटी के सदर इरफान अंसारी, सचिव नईम कुरैशी, कोषाध्यक्ष शमीम उर्फ छम्मा, रफी खान ने नमाज अदा की। जबकि मौलाना अब्दुल वाहिद ने ईद की नमाज अदा कराई। मस्जिदों में भी तय लोग ही नमाज पढ़ पाए।
विज्ञापन

कोविड-19 के खतरे को देखते हुए ईद उल फितर की तरह ही ईद उल अजहा पर भी ईदगाह व मस्जिदों में सामूहिक नमाज पर पाबंदी थी। शासन प्रशासन की गाइडलाइन और उलेमाओं की अपील को मानते हुए लोगों ने त्योहार बहुत एहतियात के साथ मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया से भी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने घरों में कुर्बानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह में नमाज से पूर्व तकरीर करते हुए मौलाना अब्दुल वाहिद ने कहा कि ईद उल अजहा पैगंबर इब्राहिम की सुन्नत के तौर पर मनाई जाती है। ये त्योहार मोमिनों का अपने अल्लाह के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। ईदगाह कमेटी के सदर इरफान अंसारी, सचिव नईम कुरैशी ने कहा कि ईद का त्योहार शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी से मनाया। ईद उल अजहा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपनगरी ज्वालापुर समेत रोशनबाद, सिडकुल, रानी कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद समेत अन्य इलाकों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गश्त रहे।
---------
पथरी में कोविड मानकों के साथ मनी ईद
पथरी। बकरीद धूमधाम से मनाई गई। कोविड मानकों का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा हुई। कहीं पर भी पांच से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हुए। क्षेत्र में नसीरपुर कलां, एकड़ कलां, एकड़ खुर्द, पदार्था, कटारपुर, चांदपुर, ऐथल, कासमपुर, बुढाहेड़ी, बहादरपुर जट, बादशाहपुर, इब्राहिमपुर, अलावलपुर, धनपुरा, घिस्सूपुरा, अम्बूवाला आदि गांवों में ईद के त्योहार पर घरों, मस्जिदों व ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। ईद की नमाज के दौरान धनपुरा में एसडीएम अंशुल शर्मा, थानाध्यक्ष दीपक कठैत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे है। संवाद

---------
नमाज अता कर दी गई मुबारकबाद
धनौरी। ईद उल अजहा शांति और उत्साह के साथ मनाया गया। नमाजियों ने ईदगाह और स्थानीय मस्जिदों में नमाज अदा कर देश व समाज की खुशहाली के लिए दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। कोविड -19 के चलते एक दूसरे को गले लगाने से परहेज किया। तेलीवाला गांव मे हाफिज सलीम ने दुआ करते हुए कहा की ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी का पर्व है। जो गरीबों, जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करता है। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। अल्लाह से देश को कोरोना से मुक्त करने की दुआएं भी की गई। ईद उल अजहा को देखते हुए पुलिस चौकन्नी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed