फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gurukul University students burst into anger

गुरुकुल विवि में फूटा छात्रों का गुस्सा

Sat, 18 Feb 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 18 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्रों- सफाई कर्मियों और बाहरी युवकों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। शनिवार को छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। मांग उठाई कि सफाई कर्मियों को बर्खास्त करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। कुलसचिव विनोद शर्मा ने पूरे मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित कर छात्रों का गुस्सा शांत कराया।   
विज्ञापन

         
गुुरुकुल विवि में शुक्रवार को छात्रों और सफाई कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई थी। छात्रों का आरोप है कि सफाईकर्मी आनंद ने बाहरी लोगों के साथ मिलकर मारपीट की है। सफाई कर्मचारी की ओर से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष चौहान, विवेक, अभिषेक, राजा, नवीन के खिलाफ जाति सूचक शब्द कहने सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार को छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। इधर, शनिवार की सुबह एक छात्र रजत चौधरी के साथ भी मारपीट करने का वाकया सामने आया। छात्रों का आरोप है कि सफाई कर्मियों ने फिर से मारपीट की है। जिस पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चर्चित बालियान की अगुवाई में एकत्रित हुए छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा। धरने पर बैठ गए छात्रों ने मांग उठाई कि आवश्यकता से ज्यादा रखे गए सफाई कर्मियों को हटाया जाए और छात्रों से मारपीट करने वाले सफाई कर्मियों को बर्खास्त करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। हंगामा होने पर कनखल के अलावा रानीपुर, ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को विवि में बुला लिया गया है।       
विज्ञापन

     
करीब दो घंटे चले हंगामे प्रदर्शन के बाद कुलसचिव विनोद शर्मा छात्रों के बीच पहुुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए छह सदस्य टीम का गठन किया। छात्र नेता चर्चित बालियान ने कहा कि यदि सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो छात्र नेता अजय चौहान अनशन पर बैठेंगे। सीओ कनखल जयदेव आर्य ने बताया कि छात्रों की ओर से भी तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed