फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gurukul Kangri University lockout

गुरुकुल कांगड़ी विवि में तालाबंदी

Mon, 18 Apr 2016 11:54 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Mon, 18 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gurukul Kangri University lockout
तालाबंदी की - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शिक्षक और कर्मचारी संघ संयुक्त रूप से तालाबंदी कर दी। विवि के शिक्षक और कर्मचारी चिकित्सा प्रति पूर्ति व्यय रोके जाने से खफा हैं। विवि प्रशासन ने शिक्षकों और कर्मचारियों को बैठक कर मामले का जल्द हल निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार का विवि के शिक्षक और कर्मचारी प्रशासनिक भवन में कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. मुकेश रंजन वर्मा के पास पहुंचे। शिक्षकों और कर्मचारियों ने कुलसचिव से मेडिकल फार्म देने की मांग की। तभी कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. मुकेेश रंजन वर्मा ने कुलपति और कुलसचिव के बाहर होने की बात कहते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों को मेडिकल फार्म देने से मना कर दिया। जिस पर गुस्साएं शिक्षकों और कर्मचारियों ने विवि में तालेबंदी कर दी। शिक्षकों और कर्मचारियों प्रशासनिक भवन में तालेबंदी करते हुए सभी विभागों को बंद करा दिया। जिसके चलते विवि में कक्षाएं भी संचालित नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. एसपी सिंह, प्रो. भगवानदेव पांडेय और कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव त्यागी का कहना है कि वर्षों से मिलने वाले चिकित्सा प्रति पूर्ति व्यय को अचानक से बंद कर दिया गया है। जिसके चलते शिक्षकों और कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। जब तक शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की जाती है, आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर डा. सत्यदेव निगमालंकार, डा. एसके श्रीवास्तव, रजनीश भारद्वाज, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
कुलपति और कुलसचिव को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। शिक्षकों और कर्मचारियों मांग के संबंध में बैठक कर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
- प्रो. मुकेश रंजन वर्मा, कार्यवाहक कुलसचिव, गुरुकुल कांगड़ी विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed