{"_id":"b34ed8fc51f3cf9c64eee663bbc1367d","slug":"gurukul-kangri-university-got-a-grades-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल कांगड़ी विवि को मिला ए ग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल कांगड़ी विवि को मिला ए ग्रेड
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) दिल्ली की ओर से ए ग्रेड दिया गया। ग्रेडिंग के कुल चार अंकों में से विवि को 3.13 अंक हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्घानंद ने 1902 में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। 1960 में इस विश्वविद्यालय को यूजीसी की ओर से डीम्ड का दर्जा दिया गया। छह साल पहले 28 जनवरी 2010 को टंडन कमेटी ने देश के 44 डीम्ड विश्वविद्यालयों को सी ग्रेड में शामिल कर मान्यता खत्म करने की सिफारिश आयोग से की। उनमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय भी शामिल था।
विज्ञापन
गुरुकुल को सी ग्रेड में शामिल करने के पीछे यहां पीएचडी नहीं कराया जाना, ज्योतिष और कर्मकांड की पढ़ाई न कराना और वेबसाइट स्कोपस पर विश्वविद्यालय के रिसर्च पेपर उपलब्ध नहीं होना आदि कारण गिनाए गए। गुरुकुल प्रशासन ने टंडन समिति की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुुनौती देते हुए कहा था टंडन कमेटी ने विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किए बिना घर बैठे ही रिपोर्ट बनाई।
विज्ञापन
जबकि यहां पीएचडी, ज्योतिष कर्मकांड की पढ़ाई पर स्कोपस वेबसाइट पर सैकड़ों रिसर्च पेपर उपलब्ध होने की बात कही गई। 17-18 जनवरी 2015 को यूजीसी की चार सदस्यीय टीम ने एक बार फिर गुरुकुल का निरीक्षण किया। टीम की ओर से विश्वविद्यालय में वित्त नियंत्रक, स्थायी कुलसचिव की नियुक्ति नहीं होना और प्रमाण पत्रों पर डीम्ड टू बी लिखा जाना आदि कमजोरियां गिनाई। लेकिन छह अप्रैल 2015 को सुप्रीम कोर्ट ने नैक से ग्रेडिंग करने के लिए कहा। 28,29 और 30 अक्तूबर को नैक की नौ सदस्यीय समिति ने गुरुकुल विश्वविद्यालय के सभी संकायों का निरीक्षण किया। 20 नंवबर 2015 की देर रात नैक की ओर से देश के 38 विश्वविद्यालयों की ग्रेडिंग रिपोर्ट इंटरनेट पर जारी कर दी। रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय को एक ग्रेड दिया। ग्रेडिंग के लिए कुल चार अंक निर्धारित होते हैं, जिनमें से गुरुकुल को 3.13 अंक दिए गए।