फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Guru Gobind Singh was a confluence of devotion and power: Gyandev

भक्ति तथा शक्ति के अद्वितीय संगम थे गुरू गोविन्द सिंह: ज्ञानदेव सिंह

Sun, 26 Sep 2021 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh was a confluence of devotion and power: Gyandev
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में गुरु गोविंद साहिब की पुण्यतिथि पर गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन एवं - फोटो : HARIDWAR
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में गुरु गोविंद साहिब की पुण्यतिथि सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुषों की मौजूदगी में मनाई गई। इस दौरान कनखल स्थित अखाड़े के गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन एवं अरदास कर विश्व कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन

श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह एक दार्शनिक कवि और महान योद्धा थे। जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए समस्त परिवार का बलिदान दिया। गुरु गोविंद सिंह जहां विश्व की बलिदानी परंपरा में अद्वितीय थे। वहीं वह एक महान लेखक, मौलिक चिंतक और संस्कृत सहित कई भाषाओं के ज्ञानी थे। वह भक्ति और शक्ति के अद्वितीय संगम थे।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि गुरु गोविंद साहब ने सदैव समाज को प्रेम एकता एवं भाईचारे का संदेश प्रदान किया। कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने मानव मात्र को नैतिकता निडरता और आध्यात्मिक जागृति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले गुरू गोविंद सिंह सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। इस दौरान जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, विश्व हिंदू परिषद के दिनेश भैया, स्वामी रविपुरी मौनी बाबा, महंत अमनदीप सिंह, महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, महंत खेमसिंह, स्वामी रवि देव शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, कांग्रेस नेता अनुपमा रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, श्रीमहंत राम रतन गिरि, जगद्गुरु स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed