फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Guldar entered the ashram in haridwar

Haridwar: आश्रम में घुसा गुलदार...साधुओं ने कमरे में कर दिया बंद, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

Sun, 29 Dec 2024 12:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 29 Dec 2024 12:38 PM IST
सार

कनखल स्थित एक आश्रम में रविवार सुबह एक गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। आश्रम में रहने वाले साधकों ने गुलदार को आश्रम के एक कमरे में बंद कर दिया है। घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है।

विज्ञापन
Guldar entered the ashram in haridwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के कनखल स्थित एक आश्रम में रविवार सुबह एक गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। आश्रम में रहने वाले साधकों ने गुलदार को आश्रम के एक कमरे में बंद कर दिया है। घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। कोई अफरा-तफरी पैदा न हो इसलिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात है। जगतगुरू आश्रम के सामने मानव कल्याण आश्रम का ये मामला है। फिलहाल आसपास के क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन


वन विभाग के कर्मचारी गुलदार को रेस्क्यू करने के प्रयास में जुट गए हैं। वन विभाग के डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलाकर ट्रेंकुलाइज करने की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि गुलदार को बेहोश करने के बाद ही गाइडलाइन का पालन करते हुए जल्द रेस्क्यू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed