फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar Gughal Mela: Gughal fair begins with holy stick worship

Haridwar Gughal Mela: गुघाल मेले में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, की गोगा म्हाड़ी और भगवान रघुनाथ की पूजा

Thu, 08 Sep 2022 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 07:15 PM IST
सार

गुघाल मेला 10 सितंबर तक चलेगा। ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित गोगा जहारवीर मंदिर में बुधवार से मेला शुरू हो गया। मेले का आयोजन ज्वालापुर पांडेवाला स्थित गोगा जहारवीर म्हाड़ी पर धड़ा पंचायती फिराहेडियान रजिस्टर्ड समिति कर रही है।

विज्ञापन
Haridwar Gughal Mela: Gughal fair begins with holy stick worship
गुघाल मेले में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के लोक देवता गोगाजी की तर्ज पर हरिद्वार उपनगरी ज्वालापुर में गुघाल मेला बुधवार से शुरू हो गया। जाहरवीर गोगा की पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना की गई। छड़ी को ढोल-नगाड़ों के साथ ज्वालापुर के विभिन्न गली-मोहल्लों में भ्रमण कराया गया। मेले में दुकानें सजी हैं। वहीं, गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गुघाल मेले में पूजा अर्चना की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जाहरवीर भगवान सबके कष्ट हरते हैं। उनकी शरण में पहुंचने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद चढ़ाया। 

विज्ञापन


ज्वालापुर के पांडेवाल में पंचायती धड़ा फिराहेडियान की ओर से आयोजित गुघाल मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान गोगा जाहरवीर की म्हाड़ी एवं रघुनाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-शांति तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सीएम पुष्कर सिंह धामी का मेला और मंदिर परिसर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति के परिचायक हैं। मेला लगने की प्रथा समाप्त होती जा रही है। हमें मेलों को बचाए रखने के लिए आगे आना होगा। सीएम ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, श्रीगंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुघाल मेला 10 सितंबर तक चलेगा। मेले का आयोजन ज्वालापुर पांडेवाला स्थित गोगा जहारवीर म्हाड़ी पर धड़ा पंचायती फिराहेडियान रजिस्टर्ड समिति कर रही है। चार दिवसीय मेले की शुरुआत चॉकलान मोहल्ले से हुई। गोगा जाहरवीर जी की पवित्र छड़ी को ज्वालापुर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कराया गया। पवित्र छड़ी का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। छड़ी ज्वालापुर पांडेवाला स्थित प्रसिद्ध गोगावीर के मंदिर पहुंचने पर पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छड़ी को मंदिर में स्थापित किया। मेले के अंतिम दिन छड़ी राजस्थान स्थित जाहरवीर गोगाजी के मंदिर के लिए रवाना होगी। मेले को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

कोतवाल ज्वालापुर आरके सकलानी ने बताया कि मंदिर परिसर के साथ ही मंदिर जाने वाले मार्गों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मेला की पूजा में अध्यक्ष उमा शंकर, मंत्री सचिन कौशिक, अनिल कौशिक कोषाध्यक्ष, निर्मल गोस्वामी, उमेश कौशिक, संजय खजान, प्रदीप निगारे, विपुल मिश्ररोटे, अजय, सुधीर श्रोत्रिय, मधुुकांत श्रोत्रिय, विजय प्रधान मौजूद रहे।

हिंदू-मुस्लिम एकता है प्रतीक है मेला

गोगा जाहरवीर को हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मानते हैं। इसलिए मेला हिंदू मुस्लिम एकता का भी प्रतीक है। मेले में लक्सर, पथरी, धनौरी, बहादराबाद ही नहीं सहारनपुर, मेरठ और आसपास से श्रद्धालु आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed