फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Grass growing on the road built on Diwali

दीपावली पर बनी सड़क, उगी घास

Mon, 08 Nov 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Grass growing on the road built on Diwali
रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में बनी सड़क सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सड़क दीपावली पर बनी थी और पांच दिन में ही सड़क पर घास उग आई है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से टिहरी विस्थापित कॉलोनी की गली नंबर छह में दीपावली पर सड़क का डामरीकरण कराया है। निर्माण कार्य के समय ही ग्रामीणों ने गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार सड़क पर गिट्टी बिछाने के बजाय मिट्टी के ऊपर ही डामर डाल रहा है। इससे सड़क की परत मात्र एक इंच है। महेश प्रताप सिंह राणा ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ निर्माण कार्य का पुरजोर विरोध किया। ठेकेदार ने ग्रामीणों को आश्वास्त किया था कि सड़क पर दो इंच मोटी परत डाली जाएगी, लेकिन सड़क निर्माण के पांच दिन के भीतर ही कई जगहों पर घास उगने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय नेता महेश प्रताप सिंह राणा ने सड़क निर्माण के बाद उगी घास का वीडियो बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महेश प्रताप राणा ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे से भी सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत की है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed