फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Government to end the obligation of Corona report'

‘कोरोना रिपोर्ट की बाध्यता खत्म करे सरकार’

Wed, 27 Jan 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
'Government to end the obligation of Corona report'
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
कुुंभ कोलेकर जारी एसओपी में बदलाव के लिए शहर व्यापार मंडल ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। व्यापारियों ने यात्रियों के लिए कोविड रिपोर्ट अनिवार्यता को अव्यवहारिक करार देते हुए बाध्यता समाप्त करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि आस्था पर्व कुंभ में यात्रियों पर लगाया गया पहरा व्यापारियों को स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन

शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल बृजवासी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि एसडीएम गोपाल सिंह चौहान से मिला। शहर महामंत्री प्रदीप कालरा और राजीव पाराशर ने कहा कि महाकुंभ पर्व हिंदू समाज का सबसे भव्य और विराट आयोजन होता है। कोविड रिपोर्टकी बाध्यता से कुंभ को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विश्व प्रसिद्ध माघ मेला बिना किसी गाइडलाइन चल रहा है। नागेश वर्मा और युवा महामंत्री विक्की आडवाणी ने कहा कि विगत 18 माह से हरिद्वार का व्यापारी आर्थिक विषमताओं के चलते हुए लगातार संघर्ष कर रहा है। कुंभ पर्व को लेकर व्यापारी वर्ग आशंकित है। कहा कि कोविड रिपोर्ट और आयु की बाध्यता बिल्कुल गलत है। कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता और शहर उपाध्यक्ष सत्येंद्र झा ने कहा कि कुंभ में आने वाला श्रद्धालु बेहद अनुशासित और व्यवस्थाओं को मानने वाला होता है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से गौरव सचदेवा, गोपाल प्रधान, मनोज राणा, राजेश खुराना, नवीन सेंस, वेद अरोड़ा, रवि चौहान, अर्चित चौहान, सरदार इकबाल सिंह, गिरीश भाटिया, आशीष झा, मोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed