फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Government should dissolve Chardham Devasthanam Board'

देवस्थानम बोर्ड निरस्त कर मंदिरों को मुक्त करे सरकार

Mon, 16 Aug 2021 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Government should dissolve Chardham Devasthanam Board'
हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड भंग करने समेत देवभूमि के सभी मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग की है। इसके लिए धर्मनगरी में हुई दो दिवसीय बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया।
विज्ञापन

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन राजघाट कनखल में परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति और प्रन्यासी मंडल की बैठक हुई। इस मौके पर केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम अधिनियम 2019 को भंग कर राज्य के सभी मठ मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर सामाजिक और धार्मिक व्यक्तियों की ओर से तीर्थस्थलों के संचालन की व्यवस्था हो। कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए भारत में 5,37,190 गांवों के 12,00,75,135 परिवार तक संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अवैध रूप से धर्मांतरण को रोकने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डॉ. सुरेंद्र जैन कहा कि देश की स्वतंत्रता पर गर्व है, लेकिन अभी यह पूर्ण स्वतंत्रता नहीं है। बलिदानियों के अधूरे कार्यों और संकल्पों को पूरा करना सबका कर्तव्य है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्माचार्य संपर्क अशोक तिवारी, क्षेत्र समरसता प्रमुख वीरेंद्र, क्षेत्र प्रमुख धर्म प्रसार राजेंद्र फोगाट, प्रांत उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल, क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा और संध्या कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed