{"_id":"5edfc3c78ebc3e42ee1042a4","slug":"government-should-abolish-the-obligation-of-passengers-quarantine-haridwar-news-drn346628892","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के क्वारंटीन की बाध्यता समाप्त करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के क्वारंटीन की बाध्यता समाप्त करे सरकार
विज्ञापन
ट्रेवल्स व्यवसाय की समस्या को लेकर बैठक करते टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन उत्तराखंड के ट्रेवल्स व्यवस?
- फोटो : HARIDWAR
प्रदेश के ट्रेवल्स व्यवसायियों ने सरकार से यात्रियों के क्वारंटीन करने की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की है। साथ ही टूर आपरेटर्स एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने सरकार से राहत पैकेज की मांग की है। महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रेवल्स व्यवसायियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक अहलूवालिया ने कहा कि जब क्वारंटीन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती तब तक कोई यात्रा नहीं खोली जानी चाहिए। महामंत्री विक्रम राणा ने कहा कि सरकार को ट्रेवल्स व्यवसायियों की समस्याओं के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। विजय शुक्ला ने कहा कि सरकार को राहत पैकेज देने की घोषणा करनी चाहिए।
संयुक्त यात्रा रोटेशन समिति के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, उपाध्यक्ष नवीन मोहन, उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर रॉय आदि ने सरकार के सामने प्रमुखता से टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसायियों की समस्याओं की मांगों को उठाने की बात कही। बैठक में ट्रेवल्स से जुड़े प्रत्येक व्यापारी को आर्थिक मदद देने, दो साल की टैक्स और इंश्योरेंस की माफी, चालकों और ऑफिस स्टाफ के लिए 10 हजार की अनुदान राशि की घोषणा करने की मांग की। बैठक में टैक्सी मैक्सी अध्यक्ष गिरीश भाटिया, देहरादून सलाहकार आशुतोष चंदेल, संयुक्त सचिव अजित कुमार, गुरचमन सिंह बब्बल, पुष्प्रीत तनेजा, अवतार सिंह, रंजीत सिंह, अर्जुन सैनी, चंद्रकिशोर, चंद्रकांत शर्मा, दीपक भल्ला आदि मौजूद रहे।