फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Got time from party, now will take time from public: Dhami

पार्टी से मिला समय पूरा, अब जनता से लेंगे वक्त : धामी

Sat, 01 Jan 2022 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Got time from party, now will take time from public: Dhami
कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के ? - फोटो : HARIDWAR
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता का सेवा करने का जो समय पार्टी ने दिया था, वह अब समाप्ति की ओर से बढ़ रहा है। अब जनता के बीच जाकर आगे सेवा करने का वक्त मांगा जाएगा। उम्मीद है कि संतों के आशीर्वाद से इसमें सफलता पाएंगे और फिर से प्रदेश की सेवा करने का मौका मिलेेगा।
विज्ञापन

शनिवार को कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के प्रथम संन्यास दीक्षा समारोह में पहुंचे सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की संस्कृति और सभ्यता के प्रचार-प्रसार का जो लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, उसमें निश्चित तौर पर सफलता पाएंगे। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर को प्रथम संन्यास दीक्षा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि संत समाज अपना पूरा जीवन राष्ट्र व समाज के लिए लगा रहा है। जो संकल्प लेकर संत समाज आगे बढ़ रहा है, उसको पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। दीक्षा समारोह की वजह से सभी संतों का एक साथ आशीर्वाद लेने का अवसर मिला।
विज्ञापन

शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने सीएम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक साल बाद द्वितीय दीक्षा समारोह में वह फिर से मुख्यमंत्री बनकर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें भगवान श्रीराम का नाम लेने से डरती थीं, मगर आज की सरकार अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनवा रही है। भगवान राम का नाम पूरे विश्व में गूंज रहा है। भारत फिर से विश्व गुरू बनने की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ने कहा कि संन्यास जीवन का एक साल पूूरा हुआ है। इसलिए अभी वह बालक हैं। उन्हें सद्मार्ग पर चलने के लिए संतों और सभी के आशीर्वाद की जरूरत है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी चिदानंद मुनि, आचार्य बालकृष्ण, युग पुरुष परमानंद, महंत प्रेम गिरि, हरि गिरि, महंत विज्ञानानंद, सतपाल ब्रह्मचारी, देवानंद सरस्वती, तन्मय वशिष्ठ, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष (निरंजनी अखाड़ा) श्रीमहंत रविंद्रपुरी मौजूद रहे।

--
सीएम का संतों ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान
जगद्गुरु आश्रम कनखल पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संतों ने शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मान किया। उन्हें प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया। समारोह के बाद मुख्यमंत्री जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से मिलने हरिहर आश्रम पहुंचे। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय रेसलर बबीता फोगाट भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed