{"_id":"62c2ff0c6c5fab179c36b3ad","slug":"gold-becomes-expensive-increased-burden-of-married-families-haridwar-news-drn416300255","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना हुआ महंगा, शादी वाले घरों में बढ़ी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना हुआ महंगा, शादी वाले घरों में बढ़ी मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने पर आयात शुल्क बढ़ने से सोने की कीमतों में उछाल आ गया है। जुलाई में शादी समारोह वाले घरों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। जुलाई में पांच मुहूर्त हैं और सैकड़ों शादियां होंगी। शादियों को लेकर लोगों ने पहले ही अपने ज्वैलरी बुक कराई थी। लेकिन एक जुलाई से सोने पर आयात शुल्क बढ़ने से कीमतों में तेजी आ गई है। सराफा बाजार के कारोबार पर भी इसका असर पड़ने लगा है।
सोना खरीदने वालों की जेब पर अब और खर्च बढ़ गया है। केंद्र सरकार ने सोने पर पांच फीसदी आयात शुल्क बढ़ा दिया है। इससे सोने की कीमतों में 2500 रुपये प्रति तोला का इजाफा हो गया है। सराफा बाजार में रोजाना होने वाली दुकानदारी पर इसका असर देखने को मिल रहा है। सोने के रेट सोमवार को हरिद्वार में 54 हजार रुपये पार गए। जो अगले कुछ दिनों में साढ़े 56 हजार रुपये तक पहुंच सकता है। सोने के दाम बढ़ने से बाजार सुस्त हो गया है।
ग्राहकों ने कदम पीछे खींचने शुरू कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अभी 15 जुलाई तक लगन है। इस बीच सोने के भाव बढ़ना नुकसान साबित हो सकता है। अब इसके बाद सीधे नवंबर में शादियों का सीजन है। तब तक बीच में बिक्री काफी कम होगी। सराफा कारोबारियों का कहना है कि कोरोनाकाल के बाद से सोने का बाजार लगातार झटके खा रहा है। अभी तक व्यापारी यूनिक आईडी आईडी के नियमों से जूझ रहे थे और अब आयात शुल्क बढ़ाए जाने से जूझेंगे। संवाद
विज्ञापन
सोने पर आयात शुल्क बढ़ने से रेट में इजाफा हो गया है। इसका असर सराफा बाजार पर दिखाई दे रहा है। शादियों के अलावा सामान्य ग्राहक बाजार में नहीं है। शादियों के लिए जिन्होंने आभूषणों की बुकिंग कराई है, उनको पुराने रेट पर ही सामान देना होगा।
- नीरज गुप्ता, अध्यक्ष पंचपुरी ज्वैलर्स एसोसिएशन हरिद्वार