फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Give an account of the first 50 days of Notbandi

पहले नोटबंदी के 50 दिनों का हिसाब दें

Sat, 11 Feb 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 11 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के अगले ही दिन कांग्रेस ने पलटवार किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा है कि 70 साल का जवाब मांगने वाले मोदी पहले नोटबंदी के 50 दिनों का हिसाब दें। उन्होंने भाजपा पर नोटबंदी की आड़ में कालाधन ठिकाने लगाकर चुनाव प्रचार में पानी की तरह बहाने का आरोप लगाया।  
           
मध्य हरिद्वार के एक होटल में पत्रकार वार्ता में कुमारी शैलजा ने मोदी के जन्म कुंडली वाले बयान पर कहा कि मोदी पब्लिक के बीच धमकी क्यों देते हैं। वह कुंडली खोलें, उन्हें किसने रोका है। शैलजा ने कहा कि कांग्रेस की जीत देखकर भाजपा की बौखलाहट भाषणों से साफ नजर आ रही है। कहा कि कांग्रेस को जुबान संभालने की नसीहत देने वाले मोदी पहले अपनी भाषा पर गौर करें। मोदी संसद के अंदर और बाहर अपने पद की गरिमा को भी तार-तार करते रहे हैं। जुमला शब्द भी कांग्रेस के बजाय भाजपा की डिक्शनरी से सबके सामने आया। जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 15 लाख रुपये खातों में भेजने के वादे को जुमला बताकर अपनी ही पार्टी के प्रधानमंत्री पर लांछन लगाया। कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा के पास सीएम के नाम पर चेहरा तक नहीं है। जबकि हमारे पास हरीश रावत के रूप में ऐसा नेतृत्व है जिसने ढाई साल में समग्र विकास कर लोगों के दिलों को जीता है। कहा कि पिछले साल चुनी हुई सरकार को उखाड़ने की साजिश के बाद से जनता इस मौके का इंतजार कर रही थी।             
विज्ञापन


दावा किया कि उत्तराखंड सहित पंजाब, मणिपुर, गोवा में भाजपा के सफाए के साथ कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। पत्रकार वार्ता में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव त्यागी, महिला कांग्रेस नेत्री डा. संतोष चौहान, महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, लक्ष्मण सिंह पुंडीर, विभास मिश्रा, प्रदीप त्यागी, अंजू द्विवेदी, मनोज खन्ना आदि मौजूद रहे।             
विज्ञापन
विज्ञापन

          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed