फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Girlfriend had bought clothes

प्रेमिका को खरीदकर दिए थे कपड़े

Fri, 25 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 25 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भेलकर्मी राहुल कुमार ने प्रेमिका को विशाल मेगा मार्ग से कपड़े खरीदकर दिए थे। मार्ट के कैश काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से यह खुलासा हुआ है। अभी तक भेलकर्मी का कुछ अता पता नहीं चल सका है।  बृहस्पतिवार को चीला की नहर से धामपुर (बिजनौर) की रहने वाली एएनएम का कोर्स कर रही छात्रा का शव बरामद हुआ था।


कनखल की विष्णु गार्डन कालोनी में किराये पर रहकर छात्रा पढ़ाई कर रही थी। 18 नवंबर को चीला से लावारिस अवस्था में बरामद हुई कार से छात्रा और भेलकर्मी राहुल कुमार का पर्स, जूते, मोबाइल फोन बरामद हुए थे। तब इस बात का खुलासा हुआ था इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस जब जांच में जुटी थी तब सामने आया था कि गायब होने से कुछ घंटों पूर्व प्रेमिका के साथ भेलकर्मी ने विशाल मेगा मार्ट में शॉपिंग की थी और उसे 399 रुपये का एक टॉप दिलाया था। ये सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि भेलकर्मी का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। उसके भी डूबने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed