फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Getting to the aadhar card recovery

आधार कार्ड बनाने के लिए हो रही वसूली

Thu, 08 Sep 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पथरी
अमर उजाला ब्यूरो पथरी Updated Thu, 08 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र में कई स्थानों पर आधार कार्ड बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से खुलेआम 100 से 150 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने डीएम से आधार कार्ड बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


इन दिनों क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने के लिये ग्रामीणों को मजबूरन प्राइवेट सेंटरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बताया जाता है कि गांव शाहपुर, धनपुरा, फेरूपुर, बादशाहपुर आदि स्थानों पर आधार कार्ड बनवाने के लिए प्राइवेट सेंटर बनाए गए हैं। शिवकुमार, राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, बाबूराम, शकील अंसारी आदि ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त सेंटर पर प्रत्येक ग्रामीण से आधार कार्ड बनवाने की एवज में सौ रुपये से लेकर डेढ़ सौ रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


मांगेराम, मुकुल कुमार, सुरेंद्र सिंह, पूरण सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि राशन कार्ड पर राशन लेने से लेकर बैंक से पैसे निकालने तक और स्कूलों में बच्चों को भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ रही है। हर जगह आधार कार्ड अनिवार्य होने के कारण प्रत्येक ग्रामीण को इसकी सख्त जरूरत है। सविता देवी, नूतन कुमार, दिलीप राणा, मोहलड सिंह राणा, चंद्रशेखर सैनी आदि ग्राम प्रधानों ने डीएम से ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्तर पर आधार कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed