फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gayatri Vihar thefts in broad daylight and in Sitapur

सीतापुर और गायत्री विहार में दिन दहाड़े चोरियां

Tue, 09 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो अमर उजाला हरिद्वार Updated Tue, 09 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर में लूट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ज्वालापुर की हरिलोक कालोनी के बाद बदमाशों ने सोमवार को ज्वालापुर से सटे सीतापुर और भूपतवाला की गायत्री विहार कालोनियों में दिन- दहाड़े दो चोरियों को अंजाम दे डाला। दोनों ही घटनाओं में ताले चटकाकर लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

सोमवार को बदमाशों ने ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत सीतापुर निवासी मुकेश चौहान का परिवार पड़ोस में अपने पैतृक परिवार में गया था। दोपहर को ताला तोड़कर उनके घर से लाखों के जेवर व नगदी चोरी हो गई। घर से दो बदमाशों को निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो वह भाग खड़े हुए। सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। वहीं दूसरी ओर कंप्यूटर कारोबारी कुणाल गोदियाल के भूपतवाला में शांतिकुुंज के सामने स्थित गायत्री विहार कालोनी में भी  चोरी हो गई।  परिवार के मुताबिक चोर घर से करीब चार लाख के गहने और 60 हजार रुपये नगद ले गए हैं।
विज्ञापन


सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया, सप्तऋषि चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
गायत्री विहार कालोनी में चोरी करने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। घर में लगे सीसीटीवी में बदमाश जेवर नगदी ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। वहीं पड़ोस के मकान पर लगे सीसीटीवी में भी वारदात कैद हुई है। पुलिस हुलिया चिह्नित कर संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। जबकि सीतापुर में भी बदमाश आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद बताए जा रहे हैं। पुलिस आस पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

कालोनी में 15 दिन पहले भी हुई चोरी
गायत्री विहार कालोनी में 15 दिन पहले भी चोरी हुई थी। लगातार घटनाओं पर भाजपा ने नाराजगी जताई है। पूर्व मंडल महामंत्री विदित शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस पिछली घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाती कि नई घटना हो जाती है। कहा कि जल्द घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।


हरिलोक कालोनी में फिर हुआ प्रयास
ज्वालापुर की हरिलोक कालेानी में फिर बदमाश आने की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। बताया गया है कि दो संदिग्ध युवकों ने पार्क के पास बने एक मकान में घुसने का प्रयास किया। महिलाओं के शोर मचाने पर युवक गाली गलौच करते हुए भाग निकले। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों ने फिर लूट का नाकाम प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed