फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gayatri Vidyapeeth excels in IT Olympiad

गायत्री विद्यापीठ का आईटी ओलंपियाड में परचम

Fri, 24 Sep 2021 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Vidyapeeth excels in IT Olympiad
गायत्री विद्यापीठ में शैलदीदी से आर्शीवाद लेते छात्र । - फोटो : HARIDWAR
गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने विगत दिनों आयोजित आईटी ओलंपियाड में यश मंडल और देवस्य देसाई ने परचम लहराया है। विद्यापीठ की शैलदीदी ने कहा कि बच्चे गिली मिट्टी की तरह होते हैं। उसे ढालने के लिए अवसर के साथ सांचा बनाने की आवश्यकता है। गायत्री विद्यापीठ इन्हीं कार्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यापीठ के बच्चे भविष्य में और भी नए कीर्तिमान गढ़ेंगे।
विज्ञापन

विद्यापीठ की व्यवस्था मंडल की प्रमुख शैफाली पंड्या ने कहा कि वर्ष 2020-21 के लिए आईटी ओलंपियाड के अंतर्गत आईटी (इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी) और आईसीटी (इंफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) एकेडेमिक के जूनियर और सीनियर कुल चार वर्ग में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें देशभर के कई लाख बच्चों ने प्रतिभाग किया था। आईटी ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में गायत्री विद्यापीठ के कक्षा सात के छात्र यश मंडल ने चौथा और सीनियर वर्ग में कक्षा 11 के छात्र देवस्य देसाई ने छठवां स्थान प्राप्त कर विद्यापीठ का नाम रोशन किया है। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या, देसंविवि के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने यश और देवस्य को आईटी ओलंपियाड में सफलता के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed