फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gauri worship on Ashtami, Jimai girls

अष्टमी पर गौरी का पूजन, जिमाई कन्याएं

Wed, 13 Oct 2021 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Gauri worship on Ashtami, Jimai girls
नवरात्रि के अष्टमी पर कन्या पूजन करते हुए । - फोटो : HARIDWAR
शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों के शहर हरिद्वार में खासा उत्साह दिखाई दिया। मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रही और घरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अष्टमी पर कन्या व कंजक पूजन किया। आठवें नवरात्र पर पूजन के बाद व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने आज अपना व्रत खोल लिया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रों में इस बार पंचमी तिथि का क्षय होने के कारण सातवें दिन ही अष्टमी भक्तों ने बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई। शहर के विभिन्न मंदिरों में माता दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में मेले जैसा माहौल था। वहीं घरों में माता का पूजन करने के साथ ही कन्याओं का भोग लगाया गया। शहर के मनसा देवी, चंडी देवी, माया देवी, सुरेश्वरी देवी, शीतला माता, श्री दक्षिण काली, भीमगोड़ा स्थित काली मंदिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में लगे रहे।सुबह करीब 7.30 बजे अष्टम नवरात्रि की पूजा और भजनों का गुणगान किया गया। वहीं आज बड़ी संख्या में लोग नवमी पर कन्याओं को भोग लगाकर भी अपने व्रतों का उद्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed