फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gases released from AC threaten the ozone layer

एसी से निकलने वाले गैसों से ओजोन परत को खतरा

Tue, 28 Jan 2020 11:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 28 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gases released from AC threaten the ozone layer

वातानुकूल रेफ्रिजरेटर और एसी आदि उपकरणों को ठंडा करने के लिए क्लोरिन गैस को वातावरण में छोड़ने से ओजोन परत को खतरा रहता है। मरम्मत करने वाले तकनीशियनों को केंद्रीय मंत्रालय की ओर से हरिद्वार में विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को ओजोन परत को बचाने के लिए रेफ्रिजरेटर एवं एसी तकनीशियनों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। कार्यक्रम में वातानुकूल यंत्रों में प्रयोग हो रही गैसों के प्रभाव एवं दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


ट्रेनिंग सेल के आयोजक राजकुमार वाधवा ने बताया कि एसी एवं वाणिज्यिक उपकरणों में उपयोग होने वाली गैस ओजोन के पतले होने का कारण बनती है, जो जलवायु परिवर्तन में बाधा डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गैस जब उपकरण से लीक होती है या उपकरण के खराब होने के कारण तकनीशियनों द्वारा वातावरण में छोड़ दी जाती है तो क्लोरिन की इस प्रतिक्रिया से ओजोन परत के पतले होने से पृथ्वी पर अधिक अल्ट्रावायलेंट किरण्ेंा पहुंचाती हैं। ये किरणें त्वचा के कैंसर, आंखों के मोतियाबिंद एवं जलीय जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव का कारण बनती हैं।


उन्होंने बताया कि कार्यशाला ओजोन सेल, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से आयोजित की गई। कार्यशाला में हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की के 26 तकनीशियनों ने भाग लिया। इस मौके पर मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष लखानी, मोहित धुपड़, अंशु कुमार, राजेश मलिक, हरीश कक्कड़, अभिषेक, अंकुश, विन्नी, प्रतीक, अरविंद, अवधेश, भानु, धीरेंद्र, गुरप्रीत, हिमांशु, ललित, मनीष, कमल, मोहित, नरेश, प्रदीप, रवि, सागर, संदीप जुनेजा, संजीव, सुभाष, सूरज जोशी, सुनील, विशाल आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed