{"_id":"616d892368e534751f0b5c63","slug":"gas-leak-in-the-icehouse-stirred-up-haridwar-news-drn393683745","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फखाने में अमोनिया गैस का रिसाव, हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फखाने में अमोनिया गैस का रिसाव, हड़कंप मचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर के बकरा मार्केट स्थित बर्फखाने में सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। ज्वालापुर पुलिस के साथ ही अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। बारिश होने के चलते गैस क्षेत्र में नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गैस रिसाव की सूचना पर जिला अस्पताल में भी अलर्ट जारी कर दिया गया।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट के पास श्याम गोयल का बर्फखाना है। सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे बर्फखाने से गैस रिसाव होने लगा। लोगों की आंखों में खुजली और नाक तक गंध पहुंचने से लोगों की नींद खुली। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बर्फखाने से गैस रिसाव होने की सूचना ज्वालापुर पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद चिकित्सकों की टीम, पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष को अलर्ट जारी कर दिया गया ताकि अमोनिया गैस की चपेट में आने वालों का तत्काल उपचार किया जा सके।
पुलिस ने बर्फखाने के स्वामी और कर्मचारियों को तत्काल मौके पर बुलाया और रिसाव बंद करवाया। कोतवाल सीसी नैथानी ने बताया कि बारिश के चलते गैस ज्यादा दूर तक नहीं फैल सकी। कोई भी हताहत नहीं हुआ। वहीं, प्रभारी सीएमओ डॉ. एसके शॉक्य ने पूरे मामले की जांच के आदेश डॉ. धीरेंद्र को दिए हैं। डा. धीरेंद्र ने सोमवार दोपहर मौके पर पहुंचकर जांच की। बर्फखाने का निरीक्षण किया। इसमें एक पाइप से गैस का रिसाव हुआ था। बर्फखाने को फिलहाल बंद करवा दिया गया है।