फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ganga was afraid of the night evening-evening

पूरी रात डराती रही गंगा की सांय-सांय

Sat, 16 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sat, 16 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ganga was afraid of the night evening-evening
गंगा - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार/श्यामपुर। शुक्रवार की रात एक तरफ जहां मूसलाधार बारिश हो रही थी, वहीं उफान पर चल रही गंगा की सांय सांय की आवाज श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी गांव के लोगों की धड़कन बढ़ा रही थी। न जाने किनारों को काटकर गंगा का पानी कब गांव में घुस जाए। इस चिंता ने ग्रामीणों को रात भर सोने नहीं दिया। तेजी से गंगा का कटाव बढ़ रहा है और रात भर कटाव के चलते गंगा गांव से महज 25 मीटर दूर रह गई है। ग्रामीणों की सूचना पर अधिकारियों ने शनिवार को मौके का जायजा लिया। समस्या सुनी, लेकिन समाधान की बात आई तो बजट के अभाव का रोना रोकर हाथ खड़े कर दिए।

विज्ञापन

पिछले कई दिन से पहाड़ों में हो रही तेज बारिश और पशुलोक विहार ऋषिकेश से ज्यादा पानी छोड़ने के कारण गंगा में कांगड़ी गांव के आसपास कटान हो रहा है। शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश ने यहां समस्या और गंभीर कर दी। शनिवार की सुबह गंगा गांव से केवल 25 मीटर दूर रह गई। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने अधिकारियों को फोन पर समस्या की जानकारी दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सीपी भट्ट और कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गांव वालों ने उन्हें पूरी स्थिति का निरीक्षण कराया, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बजट न होने का रोना रोया। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए। अधिकारियों का तर्क था कि वे तटबंध लगवाएं कैसे। जैसे तैसे दोनों अधिकारी गांव वालों से पीछा छुड़ाकर लौट आए। उनके इस जवाब के बारे में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया। इस पर डीएम ने तटबंध के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि बजट दिलाने की जिम्मेदारी उनकी है। उन्हें सिर्फ प्रस्ताव तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरे के निशान पर बह रही गंगा, अलर्ट जारी
हरिद्वार। गंगा खतरे के निशान के आसपास बह रही है। शनिवार को दिन में गंगा का जलस्तर 293 मीटर पर रहा। अधिकारियों का मानना है कि लगातार हो रही बारिश से खतरे का निशान रात में किसी भी समय खतरे को छू सकता है। वहीं तटीय इलाकों में बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। खाने के एक हजार पैकेट पहले से तैयार कर लिए गए हैं। आला अधिकारी पल पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने बाढ़ चौकियों पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्यामपुर क्षेत्र के अलावा पथरी, लक्सर व खानपुर के तटीय इलाकों में गंगा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। दिन भर गंगा का लेवल 293 मीटर यानी खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे रहा, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए गंगा रात में कभी भी खतरे का निशान छू सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed