फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ganga opposes closure

गंगा क्लोजर का किया विरोध

Wed, 12 Oct 2016 11:42 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 12 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga opposes closure
गंगा बंदी का विरोध - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को गंगा क्लोजर का कईं संगठनों ने सड़क पर उतरकर भारी विरोध किया। व्यापरियों के अन्य संगठनों के लोगों ने सड़कों पर सिंचाई विभाग और यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और यूपी सरकार का पुतला दहन किया।

विज्ञापन

गंगा क्लोजर के विरोध में जिला युवा व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने विष्णु घाट चौक पर एकत्रित होकर विरोध प्रर्दशन किया और यूूूपी सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. संदीप कपूर ने कहा कि गंगा क्लोजर से बंगाल, उड़ीसा, त्रिपुरा, असम आदि प्रदेशों से स्नान के लिए हरकी पैड़ी आए श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। भोलागिरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मयंक शर्मा ने भी गंगा क्लोजर का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में आकाश शर्मा, राहुल चौहान, मनोज खुराना, तरुण शर्मा, मनोज ठाकुर, दीपक बजाज, लव शर्मा, पंकज, दीपक गुप्ता, अमित नेगी, प्रेम मास्टर, हरीश सतवानी, मनोज बंसल, सौरभ वालिया, पवन मल्हौत्रा, प्रवीण अग्रवाल, पंकज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने दूसरे दिन भी गंगा क्लोजर का विरोध किया। संजय चोपड़ा ने कहा कि त्यौहारी सीजन में गंगा क्लोजर करके श्रद्धालुओं की आस्था पर कुठाराघात किया जा रहा है। जबकि गंगा सफाई के नाम पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी बजट आवंटित नहीं किया जाता है। राष्ट्रीय धर्मशाला रक्षा समिति के सभापति पंडित चंद्रप्रकाश शर्मा, रविंद्र कीर्तिपाल ने विचार रखे। इस अवसर पर राजेश खुराना, असीम जोशी, कृष्णानंद, प्रभात चौधरी, भूपेंद्र राजपूत, जितेंद्र त्यागी, राजेश अरोड़ा, धर्मपाल कश्यप, विरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश भाटिया, मनोज मंडल, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा क्लोजर के विरोध में महानगर व्यापार मंडल ने खड़खड़ी कार्यालय पर बैठक करते हुए जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि हर वर्ष दीपावली के समय उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गंगा बंदी की जाती है। जिसका व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि हरकी पैड़ी पर पर्याप्त जल नहीं छोड़ा गया तो व्यापारी यूपी कैनाल एसडीओ के कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में विपिन्न गुप्ता, विक्की तनेजा, विनोद गिरि, राजेश सुखीजा, पूरण पांडेय, भूदेव प्रसाद शर्मा, कवि राज शर्मा, देवेंद्र गिरि, शशी भूषण, रितेश त्यागी, अमित जैन, नरेश जोशी, सुमित घोष, राजेश शर्मा, दीपक महेता, धर्मपाल प्रजापति, मनीश जैन, कपिल कुमार, अंकुश शर्मा, पीयूूष जाटव, नीरज पाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed