{"_id":"6175765b6825de5c381dd98b","slug":"gang-member-caught-cheating-unemployed-youths-haridwar-news-drn394299623","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवकों को ठगने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवकों को ठगने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवकों को ठगने वाले गिरोह के दूसरे सदस्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को सचिवालय में बाबू बताता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। इस गिरोह का मुख्य सरगना नामचीन नेताओं के साथ फोटो खिंचवा कर बेरोजगार युवाओं पर अपना रौब गालिब करता था।
रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टिबड़ी निवासी दुर्गा प्रसाद ने कोतवाली नगर देहरादून में पिछले साल जून माह में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसका कहना था कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग दिल्ली में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे सौरभ कौशिक निवासी दिल्ली व मनोज, सोमेश पंत और दीपक ने दो लाख रुपये लिये हैं। नौकरी भी नहीं लगवाई और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। बाद में लॉकडाउन का हवाला देते हुए पीड़ित ने देहरादून के बजाय हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली से जांच व कार्रवाई कराने की गुहार अधिकारियों से लगाई।
मुकदमा रानीपुर कोतवाली ट्रांसफर होने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी। चार दिन पहले पुलिस की एक टीम ने दिल्ली जाकर दबिश देते हुए सौरभ कौशिक उर्फ कछुआ को गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दूसरे आरोपी दीपक ममगांई निवासी ग्राम चुणखेत थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपक खुद को सचिवालय मे बाबू बताकर भोले भाले बेरोजगार युवाओं को यह विश्वास दिलवाता था कि वह गृह मंत्रालय में कार्यरत सौरभ कौशिक से बात कर दिल्ली में उनकी सरकारी नौकरी लगवा देगा।