{"_id":"6acf7c08f9321957fd0c2042","slug":"gang-busted-for-duping-people-by-posing-astte-s-relative-they-lured-victims-with-promises-of-confirmed-tickets-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: मामा टीटी हैं कहकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कंफर्म टिकट दिलाने का देते थे झांसा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: मामा टीटी हैं कहकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कंफर्म टिकट दिलाने का देते थे झांसा, पांच गिरफ्तार
Wed, 14 Oct 2026 06:29 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:29 PM IST
सार
यात्रियों को कंफर्म टिकट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पांच युवक गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने रेलवे स्टेशनों पर 'हमारे मामा टीटी हैं' कहकर यात्रियों को कंफर्म टिकट दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से पश्चिम बंगाल के दो यात्रियों से ठगी गई रकम में से 25 हजार, मोबाइल फोन बरामद किया है। 50 हजार की रकम फ्रीज कराई है। आरोपी सौरभ, सुमित, कृष्ण कुमार, जितेंद्र चौधरी व बंटी कुमार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसपी अरुणा भारती ने पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन