{"_id":"62cd937eaa702a051a0667e0","slug":"fury-among-employees-due-to-non-payment-of-salary-haridwar-news-drn4170132195","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से कर्मचारियों में रोष, करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से कर्मचारियों में रोष, करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनियों से जुड़े 250 कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनमें रोष है। नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने जल्द वेतन भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर निगम क्षेत्रों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी कासा ग्रीन और केएल मदान डोर टू डोर कूड़ा उठान और निस्तारण का कार्य करती है, जिसमें करीब 250 कर्मचारी तैनात हैं। तीन माह से कर्मियों का वेतन लंबित है। कर्मचारियों की शिकायत पर नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेताओं सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, अखिल शर्मा, अशोक गुप्ता और प्रवीण आदि ने जल्द समस्या के निराकरण का भरोसा दिलाया।
कर्मचारी नेता सुरेंद्र तेश्वर और राजेंद्र श्रमिक ने बताया कि तीन माह से वेतन न मिलने से अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कांवड़ मेला शुरू होने वाला है। मेले में यदि कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया तो नगर निगम प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वेतन को लेकर जब कंपनियों के अधिकारियों से वार्ता की जाती है तो वे निगम से बिलों का भुगतान न होने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
नगर निगम से अभी तक कंपनी को भुगतान नहीं हुआ है। 1.79 करोड़ का बकाया है। भुगतान मिलने पर कंपनी से जुड़े कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाएगा।
-संजय चौहान, निदेशक, कासा ग्रीन