फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP to aim for victory in all seats: Bhatt

सभी 11 विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी भाजपा : भट्ट

Wed, 28 Oct 2026 05:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
BJP to aim for victory in all seats: Bhatt
फोटो
विज्ञापन

- चुनाव की तैयारियों के बीच बहादराबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बहादराबाद स्थित एक होटल पहुंचे। यहां उन्होंने पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में चुनाव की तैयारियों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी में संगठनात्मक बैठकों का क्रम शुरू हो गया है। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई है। आगामी दिनों में सभी बूथों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। कहा कि हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। भाजपा हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, विधानसभा प्रभारी अजय टोंक, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रोमा सैनी, राकेश मिश्रा, जय भगवान सैनी, चौधरी योगी रोड, राजेश सैनी, मुकेश रोड और अशोक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed