फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jiapota-Jamalpur Kalan road damaged; commuting affected

Haridwar News: जियापोता-जमालपुर कलां मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी

Wed, 28 Oct 2026 05:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Jiapota-Jamalpur Kalan road damaged; commuting affected
- बारिश और जलभराव के कारण मार्ग पर जमा होता है कीचड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। जियापोता से जमालपुर कलां जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और जलभराव के कारण मार्ग पर कीचड़ जमा हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पंकज चौधरी, सतीश चौधरी, जमशेद अंसारी, मोहम्मद अली और जुबेर अली का कहना है कि क्षतिग्रस्त मार्ग की समस्या से कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने दोनों को पत्र भी भेजा है। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त मार्गों की जानकारी मिली है। क्षेत्रीय जेई को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed