फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fundraising from fake trust in the name of Mansa Devi, lawsuit

मनसा देवी के नाम फर्जी ट्रस्ट से चंदा उगाही, मुकदमा

Wed, 20 Apr 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Fundraising from fake trust in the name of Mansa Devi, lawsuit
मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए मां मनसा देवी मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट बनाकर श्रद्धालुओं से अवैध रूप से चंदा इकट्ठा करने का मामला सामने आया है। कूटरचना कर ट्रस्ट बनाने वाले नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी सुरेश तिवारी ट्रस्ट का कर्मचारी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने बताया कि मां मनसा देवी ट्रस्ट वर्षों से चला आ रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी हैं। सुरेश तिवारी निवासी नई बस्ती ऋषिकुल, ठाकुर सिंह, वासू सिंह निवासीगण शिवलोक कालोनी, सुदामा शुक्ला निवासी अमरधाम जस्साराम रोड श्रवणनाथ नगर ने मिलकर निजी लाभ के लिए मां मनसा देवी ट्रस्ट को कब्जा कर मंदिर और ट्रस्ट को खुर्दबुर्द की फिराक में रहते हैं। इन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी रहे स्व. पं. अंबादत्त जोशी के हस्ताक्षरों की कूटरचना कर स्वयं को ट्रस्ट का स्वामी घोषित कराने का प्रयास किया था। लेकिन कोर्ट ने इनके दावे और लेख को झूठा एवं कूटरचित पते को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के नाम व राजाजी टाइगर रिजर्व हरिद्वार के पते का प्रयोग कर मां मनसा देवी ट्रस्ट के नाम से मिलते अवैध ट्रस्ट मां मनसा देवी मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट का 16 फरवरी 2021 में सब रजिस्ट्रार कार्यालय हरिद्वार में पंजीकरण करा लिया। जिसमें राजाजी टाइगर रिजर्व का क्षेत्र का पता दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी ट्रस्ट बनाकर सुरेश तिवारी अध्यक्ष, वासु सिंह सचिव, अश्वनी शुक्ला कोषाध्यक्ष, आकाश शर्मा, विनोद चौधरी, हितेश राज पुरोहित, हिमांशु शर्मा सदस्य बनाए गए हैं। मनसा देवी मंदिर के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए श्रद्धालुओं से दान एकत्र करने की नियत से ये सब किया गया है।
नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि आरोपी सुरेश तिवारी, ठाकुर सिंह, सुदामा शुक्ला पुत्र, अश्वनी शुक्ला निवासी निर्मला छावनी, आकाश शर्मा निवासी रामघाट, विनोद चौधरी निवासी बूढ़ी माता मंदिर कनखल, हितेश राजपुरोहित के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

श्रीमहंत ने उठाए सवाल
मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि मुख्य आरोपी सुरेश तिवारी मनसा देवी मंदिर का कर्मचारी है। सभी आरोपियों के अलावा रजिस्ट्रार कार्यालय की भूमिका भी संदेश के घेरे में है। श्रीमहंत ने कहा कि रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से दस्तावेेजों की जांच पड़ताल क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे तो रजिस्ट्रार कार्यालय से भविष्य में दूसरे मंदिरों के नाम पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर ठगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed