फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   From today all the three panchayats of the district will be Rambharose

आज से तीनों पंचायतें हो जाएंगी रामभरोसे

Wed, 08 Jun 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
From today all the three panchayats of the district will be Rambharose
जिले की तीन पंचायतें बृहस्पतिवार से पूरी तरह से राम भरोसे हो जाएंगी। ग्राम व जिला पंचायत में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। क्षेत्र पंचायतों में तैनात प्रशासक भी नौ जून को कुर्सी छोड़ देंगे।
विज्ञापन

28 मार्च 2020 को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। तब से लेकर अब तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं कराए गए हैं। कभी परिसीमन तो कभी नई नगर पंचायतों और कोरोना काल के कारण पंचायत चुनाव की प्रक्रिया स्थगित होती रही है। इस दौरान दो बार पंचायतों में बतौर प्रशासक एडीओ पंचायत भी तैनात किए गए लेकिन तीसरी बार राज्यपाल की ओर से प्रशासकों को बैठाने की अनुमति नहीं दी गई है। इससे सवा दो महीने से ग्राम पंचायतों में न तो प्रधान हैं और न ही प्रशासक हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत में भी बतौर प्रशासक तैनात जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कार्यकाल 17 मई को समाप्त हो चुका है। इससे जिला पंचायत का हाल भी ग्राम पंचायतों जैसा चल रहा है। अब नौ जून को छह क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक के रूप में तैनात एसडीएम का कार्यकाल भी पूरा हो जाएगा। इससे भगवानपुर, रुड़की, नारसन, खानपुर, लक्सर और बहादराबाद में ब्लॉक प्रमुख और प्रशासक तैनात नहीं होने से विकास की गाड़ी रुक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत में बतौर प्रशासक नियुक्त जिलाधिकारी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद दोबारा नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में जब तक प्रशासक की नियुक्ति नहीं होगी, तब तक कोई भी विकास कार्य नहीं हो सकेगा। - महेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, हरिद्वार

कांवड़ के लिए सरकार से लेंगे बजट
कांवड़ मेले में कांवड़ पटरी मार्ग पर जिला पंचायत की ओर से शौचालय और साफ-सफाई का कार्य कराया जाता है। इसके लिए जिला पंचायत की ओर से बजट खर्च किया जाता है। इस बार बोर्ड और प्रशासक न होने से जिला पंचायत का पैसा कांवड़ मेले के लिए नहीं निकल पाएगा। इस कारण जिला पंचायत की ओर से सीधे सरकार से बजट देकर कार्य कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed