{"_id":"5e692b948ebc3eead87e4306","slug":"from-today-all-the-necessary-services-will-stop-the-wheels-of-roadways-vehicles-haridwar-news-drn33889345","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सभी जरूरी सेवाएं ठप थमेंगे रोडवेज वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सभी जरूरी सेवाएं ठप थमेंगे रोडवेज वाहनों के पहिये
विज्ञापन
रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में हड़ताल के दौरान विरोध करते ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन का धरना, प्रदर्शन 10वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। अधिकारियों, कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। एलान किया बृहस्पतिवार से अति-आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य, बिजली, पानी को ठप कर दिया जाएगा। रोडवेज और सरकारी वाहनों का चक्का जाम किया जाएगा। शाम को शहीद भगत सिंह चौक से प्रेमनगर आश्रम घाट तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विकास भवन में प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार आरक्षण मुक्त प्रोन्नति का शासनादेश जारी नहीं कर देती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जिलों में स्थित विधान सभा क्षेत्रों में विधायकों से जनरल-ओबीसी के पक्ष में समर्थन पत्र लिखवाए जाएंगे। आम जनमानस को इस मुहिम में जोड़ने के लिए जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।
एसोसिएशन के मुख्य संयोजक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 15 मार्च को दोपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। 17 मार्च को सामान्य और ओबीसी वर्ग के सभी कार्मिक अपने-अपने परिवार और सगे-संबंधियों के साथ धरने में भाग लेंगे। 22 मार्च को राजधानी मुख्यालय देहरादून और जिला मुख्यालय हरिद्वार में रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण शरण तिवारी और मंच संचालन जिलामंत्री देवेंद्र रावत और नीरज गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर एसोसिएशन की उच्च स्तरीय समिति के प्रांतीय संयोजक अरुण पांडेय, पूर्णानंद नौटियाल, प्रांतीय संयोजक वनवारी सिंह रावत, वीके धस्माना, प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी, मीनेश भट्ट, पंकज गुप्ता, विनोद कुमार, इमरान अंसारी, सुशील गुप्ता, योगेश गुप्ता, देवेश घिल्डियाल, राखी आत्रेय, विनोद कांत भट्ट, मदन पाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।