फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   From the city to the countryside on the martyrdom of the brave, every heart grieved, tears in every eye

त्तराखंड के वीर सपूत सीडीएस बिपिन रावत को याद किया

Thu, 09 Dec 2021 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
From the city to the countryside on the martyrdom of the brave, every heart grieved, tears in every eye
हरकी पैड़ी पर सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर श्रद्धांजलि देते श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 सैन्य कर्मियों की मौत का गम शहर से देहात तक दिखा। जांबाजों के निधन पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं के साथ सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस क्षति की भरपाई करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा में जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत होनहार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जाना देश साथ ही साथ उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा में विकास तिवारी, अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, लव शर्मा, मोहित वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा, देवेंद्र चावला, लोकेशपाल, संजय कुमार अजय बबली, सूबे सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल की ओर से प्रेम नगर आश्रम घाट पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, महिला मोर्चा महामंत्री अनु कक्कड़, मंडल महामंत्री धीरेंद्र गुप्ता, सिद्धार्थ कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष मृदुला सिंघल, मंडल मध्य मंत्री पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे। हरकी पैड़ी पर भाजपा के विरेंद्र तिवारी, दिनेश पांडे, तरुण नैय्यर, चंद्रकांत पांडे, जोगेन्दर सिंह अरोड़ा, देव सोनी आदि ने भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी ने सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर जनरल बिपिन रावत समेत अन्य शहीद सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अशोक शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, यशवंत सैनी, कैलाश प्रधान, अनिल भास्कर आदि मौजूद रहे। कांग्रेस ने बताया कि बिपिन रावत की तेहरवीं तक कार्यालय के बाहर उनके चित्र के समक्ष अखंड दीपक जलाया जाएगा।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मॉडल कॉलोनी रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी हेमा भंडारी ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत के आकस्मिक निधन से पूरा देश हतप्रभ और दुखी है। श्रद्धांजलि सभा में जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, शिशुपाल सिंह नेगी, अर्जुन सिंह, गगन वर्मा, वीरेन्द्र कुमार, ललित वालिया, हरकेश मोहन, रितेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी नरेश शर्मा ने धनपुरा स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संगठन मंत्री अमरीश गिरी, संजू नारंग, संदीप कुमार, पवन कठैत, जुल्फीकार अब्बासी, दिलशाद अंसारी, मोहम्मद खालिद मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी रानीपुर विधानसभा कार्यालय पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जनरल बिपिन रावत की शहादत देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है। उत्तराखंड के गौरव तथा देश की शान बिपिन रावत ने जिस हौसले के साथ भारतीय सेना का नेतृत्व किया उससे चीन व पाकिस्तान सहित देश के सभी दुश्मन पस्त थे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा, सभासद रीना तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र बिश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed