{"_id":"626c2dd5cef6db14cb2a75cc","slug":"friday-was-hottest-day-in-haridwar-in-50-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : 50 साल में सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा 40 पार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : 50 साल में सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा 40 पार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Sat, 30 Apr 2022 12:26 AM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:26 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार भीषण गर्मी पड़ सकती है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को तापमान 37.5 डिग्री से बढ़कर अचानक शुक्रवार को 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सभी जगह सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और बीते 50 सालों में 29 अप्रैल को सर्वाधिक गर्म दिन का रिकॉर्ड बन गया। चिलचिलाती धूप में लोग गंगा घाटों पर डुबकी लगाते नजर आए। जबकि दोपहर में गर्म हवा चलने से सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम नजर आई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार भीषण गर्मी पड़ सकती है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को तापमान 37.5 डिग्री से बढ़कर अचानक शुक्रवार को 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस आंका गया। एक दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन
मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि बीते 50 सालों में 29 अप्रैल के दिन पारा सर्वाधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। नरेंद्र रावत ने बताया कि बीते सालों में 29 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहा है, लेकिन अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री 50 सालों में पहुंचा है। नरेंद्र रावत ने बताया कि जंगलों की आग और पर्यावरणीय असंतुलन से तापमान वृद्धि हो रही है। आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।
विज्ञापन