फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Free travel by ropeway on both doses of Corona

कोरोना की दोनों डोज पर रोप-वे से मुफ्त यात्रा

Thu, 21 Oct 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Free travel by ropeway on both doses of Corona
देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा सौ करोड़ के पार होने पर रोपवे से मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। रोपवे संचालित करने वाली उषा ब्रेको की ओर से चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर पर जाने वाले दोनों डोज लगवा चुके पहले सौ श्रद्घालुओं को यह सुविधा देने का एलान किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देशभर में सौ करोड़ लोगों को टीकाकरण करने का आंकड़ा पार कर लिया गया है। इस खुशी में उषा ब्रेको लिमिटेड उड़न खटोला की ओर से स्वाभिमान योजना शुरू की गई है। कंपनी के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख मनोज डोभाल ने बताया कि योजना के तहत कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए योजना चलाई है। जिससे प्रत्येक व्यक्ति टीका लगवा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 24 अक्तूबर से कंपनी के देशभर के प्रत्येक रोपवे पर दोनों डोज लगवाने वाले प्रथम सौ लोगों को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि पहले दिन सौ लोग डबल डोज वाले नहीं आए तो अगले दिनों तक योजना लागू रहेगी। जैसे ही सौ लोग योजना का लाभ उठा लेंगे उसके बाद समाप्त हो जाएगी। यह योजना मां मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर रोपवे के अलावा देश के गिरनार रोपवे जूनागढ़, मां महाकालीका देवी उड़न खटोला पावागढ़, मां अंबाजी उड़न खटोला गुजरात, जटायु पारा रोपवे कोल्लम केरला व मालमपुझा रोपवे पालक्कड़ केरल में भी यह योजना लागू की गई है। योजना का फायदा देशभर के व्यक्ति उठा सकते हैं। मुफ्त रोपवे यात्रा का लाभ उठाने के लिए दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed