फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fraud of two lakh rupees in the name of buying a tractor

ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर दो लाख रुपए की धोखाधड़ी

Fri, 06 Nov 2020 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakh rupees in the name of buying a tractor
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर दो लाख रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर खरीदने का सौदा फेसबुक पर 1.65 लाख में तय हुआ था। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देते हुए बृजपाल पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम सराय ने बताया कि 17 सितंबर 2020 को फेसबुक पर एक ट्रैक्टर खरीदने का सौदा 1.65 लाख रुपये में गिरीश कुमार निवासी रसूलपुर जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के साथ हुआ था। इस पर विश्वास करते हुए उसने गिरीश के कहने पर अपने पेटीएम से चार बार में करीब दो लाख रुपए आर्मी कैंटीन चीफ मैनेजर राजेश के पेटीएम पर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उसने अनुज कुमार निवासी कानपुर के नाम की आईडी के फोन पर बातचीत करते हुए ट्रैक्टर देने को कहा और उससे 31900 रुपए और जमा कराने की बात कही। जिस पर बृजपाल ने पैसे देने से इनकार करते हुए ट्रैक्टर देने की बात कही तो आरोपी ने ट्रैक्टर और पैसा देने से इनकार कर दिया। ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है जल्दी ही धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed