Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fraud of Rs 11.70 lakh from a businessman in the name of getting admission abroad

Haridwar News: विदेश में एडमिशन कराने के नाम पर कारोबारी से 11.70 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 17 Jun 2024 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 11.70 lakh from a businessman in the name of getting admission abroad
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैवल्स कारोबारी के पुत्र का एडमिशन स्पेन में कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर दी गई। अलग-अलग बार में 11 लाख 70 हजार की रकम हड़प ली। एम्बेसी से वीजा फर्जी बताकर रद्द करने पर धोखाधड़ी का पता चलने पर कारोबारी ने तहरीर दी। पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टूर एंड ट्रैवल्स का कारोबारी विकास कौशिक निवासी गायत्री विहार कॉलोनी भूपतवाला ने शिकायत दी। बताया कि पुत्र आर्यन कौशिक ने रूस से एमबीबीएस किया है। पिछले साल जुलाई में सागर नाम के व्यक्ति ने उनसे फोन पर संपर्क साधा। खुद को द इंटरनेशनलीय एन एब्रॉर्ड एजुकेशन कंपनी का कर्मचारी बताते हुए आर्यन का एडमिशन स्पेन व जर्मनी में अच्छे कॉलेज में कराने की बात कही। उन्हें दस्तावेज लेकर गाजियाबाद में बुला लिया। विवेक कुमार, राहुल गौतम व अर्चना गौतम से मिलवाया। इन्होंने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताया। अर्चना ने वीडियो कॉल के जरिये अपनी बिजनेस पार्टनर डॉ. सुष्मिता नंदा निवासी जर्मनी से बात कराई। उसने अपने यूरोप कंट्री के कॉलेज में अच्छे संपर्क बताए।
विज्ञापन

दो व तीन अगस्त 2023 को दो लाख खाते में ट्रांसफर करवा लिए। विवेक के भाई शिशुपाल ने उनसे कुछ दस्तावेज ले लिए। कुछ दिन बाद उन्हें एडमिशन स्पेन की बार्सिलोना यूनिवर्सिटी में होने जानकारी दी। बीते 25 अगस्त को फीस के नाम पर 9.70 लाख खाते में ट्रांसफर करवाए। आरोप है कि स्पेन एंबेसी में छात्र वीजा के लिए आवेदन किया तो उन्होंने वीजा दस्तावेज फर्जी बताकर रद्द कर दिया। विवेक, राहुल, अर्चना के पास पहुंचे तो उन्होंने जर्मनी में प्रवेश कराने की बात कही। लिखित में उनसे एक पत्र लिया। मगर जर्मनी भी एडमिशन नहीं हुआ। बाद में मालूम हुआ कि कंपनी फर्जी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी सागर, विवेक कुमार, राहुल गौतम, अर्चना गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed