फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fraud of 25 lakhs in the name of selling mortgaged house in the bank

बैंक में गिरवी मकान बेचने के नाम पर 25 लाख की ठगी

Fri, 04 Feb 2022 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 25 lakhs in the name of selling mortgaged house in the bank
बैंक में गिरवी मकान को बेचने के नाम पर हरियाणा के व्यक्ति से 25 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने शिवालिकनगर निवासी पिता और उसके दो बेटों व दो बिचौलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जय भगवान निवासी सेवली राई सोनीपत हरियाणा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा भेल में कार्यरत है। अपने बेटे के लिए शिवालिकनगर में मकान खरीदने के लिए हरिद्वार तहसील में टाइपिस्ट का कार्य करने वाले दीपक कश्यप और उसके साथी आकाश से संपर्क हुआ। उन्होंने उनकी मुलाकात शिवालिकनगर निवासी मकान स्वामी एसएन तिवारी से कराई। मकान का सौदा तय होने पर 25 लाख की रकम अदाकर दी, लेकिन नियत दिन वह बैनामा करने हरिद्वार तहसील नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने जब संपर्क किया तो विपक्षी पार्टी ने जल्द बैनामा करने का आश्वासन दिया, लेकिन बैनामा नहीं कराया। पड़ताल करने पर पता चला कि उक्त मकान बैंक में गिरवी है। रकम वापस मांगने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। आरोप है कि इस मामले में मकान मालिक के बेटे शैलेंद्र तिवारी और आलोक तिवारी भी शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed