फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four terrorists who entered Harki Paidi area with IED were killed

हरकी पैड़ी क्षेत्र में आईईडी लेकर घुसे चार आंतकी मारे

Tue, 25 Jan 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Four terrorists who entered Harki Paidi area with IED were killed
हरकी पैडी पर मॉक ड्रिल करते एटीएस उत्तराखंड की टीम । - फोटो : HARIDWAR
हरकी पैड़ी क्षेत्र में आईईडी लेकर घुसे चार आतंकियों में से दो को एटीएस की टीम ने हरकी पैड़ी और दो को मेला कंट्रोल रूम में मार गिराया। इससे हरकी पैड़ी क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। घबराए नहीं यह कोई आतंकी हमला नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव को लेकर एटीएस की ओर से किया गया पूर्वाभ्यास था।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 में आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए एटीएस उत्तराखंड का रिस्पांस टाइम व दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय जांचने के लिए मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व आतंकवाद निरोधी दस्ता के प्रभारी अर्पण यदुवंशी ने किया। मॉक ड्रिल में सोमवार की शाम सात बजे कंट्रोल रूम हरिद्वार में किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि हरकी पैड़ी क्षेत्र हरिद्वार में 4 आतंकवादी घुसे हैं। जिनके पास हथियार व अन्य विस्फोटक सामग्री हो सकती है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद जनपद पुलिस, पुलिस संचार विभाग, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, क्यूआरटी बम डिस्पोजल दस्ता व श्वान दस्ता, एसडीआरएफ, स्थानीय अभिसूचना इकाई अन्य सुरक्षा एजेंसियां, जल पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व एटीएस टीम आपसी समन्वय स्थापित कर मौके पर पहुंची और ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया। एटीएस के जवानों व स्नाइपरों द्वारा आधुनिक हथियारों से लैस होकर हरकी पैड़ी क्षेत्र को घेर लिया। लगभग 5 घंटे चले ऑपरेशन में एटीएस ने 2 आतंकवादियों को हरकी पैड़ी और 2 आतंकवादियों को मेला कंट्रोल रूम में मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed